01 अक्तूबर 2016

गांवों में दिखने लगा सोशल मीडिया का असर व्हाट्सग्रुप कैथवां चैपाल ने गांव में चलाया सफाई अभियान


गांवों में दिखने लगा सोशल मीडिया का असर

व्हाट्सग्रुप कैथवां चैपाल ने गांव में चलाया सफाई अभियान
युवाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
कई सामाजिक कार्य कर रहा है ग्रुप

शेखुपरा। बिहार



गांवों में भी सोशल मीडिया का असर साकारात्मक दिखने लगा है। इसी कड़ी में शेखपुरा के कैथवां गांव में किसानों और युवाओं के द्वारा संचालित व्हाट्सअप गु्रप ‘‘कैथवां चैपाल’’ के द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को चले इस सफाई अभियान में गांव की गलियों और सड़कों की सफाई की गई। इस ग्रुप में 85 लोग सदस्य है।
जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्य विपलु सिंह ने बताया कि ग्रुप के लोगों ने योजना बना कर इस अभियान को अंजाम दिया। सफाई का कार्य राम नारायण सिंह के घर से मुन्ना सिंह के घर तक किया गया। साथ ही सुन्दर सिंह दुकान के आसपास सफाई की गई और दो सौ मीटर जाम नाले को पूरी तरह से साफ किया गया।
ग्रुप एडमीन भूपाल कुमार कहते है कि यह कार्य सबके सहयोग से किया गया। ग्रुप में गांव से बाहर के लोग भी जुड़े है जो मुम्बाई , दिल्ली मंे रहते और आर्थिक सहयोग कर सामाजिक कार्य को प्रेरित करते है। ग्रुप के द्वारा गांव में अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे है और नाटक इत्यादि भी किया जाता है।
सफाई कार्य में अंजनी, मृत्युंजय, मंटू, लुक्खर, गणेश, गौरब, बब्लू सहित अन्य ने भाग लिया। गांव के इन युवाओं की अनूठी पहल की लोग सराहना कर रहे है वहीं प्रधानामंत्री के अह्वान में स्वछता अभियान को साकार कर कैथवां गांव के लोग दूसरे को प्रेरित कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें